Sonbhadra News: कांग्रेस व सपा ने सदैव बाबा साहेब का विरोध किया :धर्मपाल सिंह

Sonbhadra News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को जनपद सोनभद्र के एक पैलेस में अनुसूचित जाति युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय के सिद्धान्त पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अनुसूचित वर्ग के आर्थिक व सामाजिक विकास तथा राजनैतिक भागीदारी के लिए सतत कार्य कर रहे है। यही कारण है कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजना गरीब कल्याण के लिए समर्पित है, जिसमें सबसे अधिक लाभान्वित अनुसूचित जाति वर्ग हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करके यह संदेश देने का काम किया कि भाजपा सरकार बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के पैर धुलाकर मोदी जी ने विश्व को संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति में कोई भी व्यक्ति और कोई भी कार्य छोटा नही है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान की मजबूती तथा अनुसूचित वर्ग के उन्नति के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में सदैव अनुसूचित वर्ग के संवैधानिक अधिकारो को मजबूती मिली है। मोदी जी ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाकर बाबा साहेब के प्रति सच्चे अर्थाे में राष्ट्र की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस व सपा ने सदैव बाबा साहेब का विरोध किया और अपमान भी किया। कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव हराया और उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में नही होने दिया। सबसे अधिक संविधान संशोधन कांग्रेस ने किया। संविधान की प्रस्तावना को बाबा साहेब ने संविधान की आत्मा कहा था। लेकिन कांग्रेस ने उस प्रस्तावना में भी संशोधन कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव अनुसूचित जाति वर्ग को वोट बैंक की तरह उपयोग किया। कांग्रेस ने नेहरू-गांधी परिवार की आर्थिक व राजनैतिक उन्नति के लिए सदैव देश और अनुसूचित वर्ग के हितों के साथ समझौता किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मंच से बाबा साहब को भू-माफिया कहकर अपमानित किया गया। सपा की सरकार के समय अनुसूचित वर्ग के मकान, खेत, खलिहानों पर सपा के गुण्डों ने कब्जे किए। उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया गया। मुस्लिम तुष्टीकरण की प्रबल पैरोकार कांग्रेस व सपा के समय गुण्डों अपराधियों, माफियाओं तथा भ्रष्टाचारियों को राजनैतिक संरक्षण दिया गया। सपा सरकार में बहन-बेटियों का शौहदों की डर से स्कूल जाना बंद हो गया था। उन्होंने कहा कि आज भयमुक्त वातावरण है। प्रत्येक व्यक्ति का खेत, खलिहान, घर, मकान तथा मां, बहन, बेटियों का सम्मान सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि हमें अनुसूचित जाति वर्ग के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार द्वारा उनके हित में किए गए कार्यों तथा बाबा साहेब के सम्मान में किए गए कार्याेें को लेकर पहुंचना है। इसके साथ कांग्रेस, सपा जैसे विपक्षी दलों द्वारा किए गए बाबा साहेब के अपमान तथा अनुसूचित वर्ग पर किए गए अत्याचारों पर भी चर्चा करना है। जन-जन तक पहुंचकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम का पर्दाफाश करना है और हर षड़यंत्र को विफल करना है।

अनुसूचित मोर्चा युवा संवाद को मुख्यरुप से काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल, उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग जीत सिंह खरवार, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रामचन्द्र कनौजिया ने संबोधित किया।

अनुसूचित मोर्चा युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर मुख्यअतिथि धर्मपाल , क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया ने पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलन कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामचन्द्र कनौजिया व संचालन अजीत रावत ने किया।

कार्यक्रम मे मुख्यरुप से जिला प्रभारी अनिल सिंह, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, तिरथराज , अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार सहित सभी अनूसूचित मोर्चा के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button