Sonbhadra News-साईं हॉस्पिटल में IVF इन विट्रो फर्टिलाइजेशन का हुआ उद्घाटन

Sonbhadra News-बुधवार को साईं, हॉस्पिटल, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चिकित्सालय की प्रबंधक डॉ अनुपमा सिंह ने IVF के विषय में विस्तार से बताया कि यह एक प्रकार की सहायक प्रजनन तकनीक है जिसमें अंडे और शुक्राणु को शरीर के बाहर मिलाकर भ्रूण बनाया जाता है, जिसे बाद में गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है। यह तकनीक उन लोगों के लिए एक विकल्प है जो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण नहीं कर पा रहे हैं। नि: संतानता हमेशा से ही समाज के लिए एक समस्या रहा है। जिसकी वजह से बहुत सारे लोग वात्सल्य सुख से वंचित रह जाते हैं। हांलाकि अब अत्याधुनिक तकनीक की मदद से लोगों को इस अभिशाप से मुक्ति मिल रही है। विज्ञान की तरक्की के साथ बांझपन की समस्या को खत्म करने के लिए IVF तकनीक का सहारा लिया जाता है। जिसकी मदद से पुरुष और स्त्री दोनों के ही प्रजनन संबंधी दोषों को खत्म किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सम्मिलित सदर विधायक भूपेश चौबे ,घोरावल विधायक अनिल मौर्य,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी,सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, उस्मान अली,पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता समाजवादी पार्टी पूर्व विधायक रमेश दुबे, तथा अविनाश शुक्ला अन्य जिला के पदाधिकारी, चिकित्सालय के डॉक्टर, स्टाफ व अन्य सभी लोग उपस्थित रहे।

Sonbhadra News-Read Also-Sonbhadra News-यतीन्द्र मिश्र को मिलेगा ठाकुर प्रसाद स्मृति साहित्य सम्मान :डॉ अजली

Related Articles

Back to top button