Sonbhadra News-दीपावली के पूर्व संध्या बच्चों ने निकाली झांकी
Sonbhadra News-शनिवार को प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल प्रभापुरम एवं प्रकाश जीनियस किड्स स्कूल टैगोर नगर आगामी त्योंहारों में दीपावली, गोवर्धन पूजन एवं भाई दूज के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रकाश जीनियस किड्स स्कूल के कक्षा L.K.G. से कक्षा 4 के नन्हे मुन्ने बच्चों ने क्रमशः राम सिया राम, हैप्पी दिवाली, बजाओ ढोल, राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी और मेरे चौखट पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान राम और सीता, हनुमान, लक्ष्मी गणेश के रूप में नजर आए।विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां, सुंदर क्राफ्ट और दीप सज्जा प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंधक के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद जैन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि “दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि मन में ज्ञान और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का प्रतीक है। बच्चों ने आज जिस उत्साह, सादगी और रचनात्मकता के साथ पर्व को मनाया, वह अनुकरणीय है। हमारा उद्देश्य यही है कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहें। मैं सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।”
विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि “यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि आज के बच्चे न केवल पढ़ाई में, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। दीपावली का यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य और अच्छाई की हमेशा विजय होती है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में टीम भावना, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कारों के प्रति आदर की भावना विकसित होती है। विद्यालय सदैव ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहेगा।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा, तथा भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, साधना पांडे, आभा पांडे, पूनम, श्रद्धा मिश्रा, शिखा, दीप्ति मिश्रा, रागिनी शुक्ला, राजनंदनी चौबे, अनीता सोनी, आंचल पटेल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।
Sonbhadra News-Read Also-Amethi News-ट्रिपल जम्प में प्रथम स्थान दिव्यांशु यादव बने चैंपियनशिप