Sonbhadra News-गोवर्धन पूजा पर हुई भविष्यवाणी इस वर्ष भी होगी वर्षा

Sonbhadra New-जिला मुख्यालय स्थित मारकुंडी घाटी स्थित वीर लोरिक पत्थर स्थल पर बुधवार को गोवर्धन पूजा समिति की गोवर्धन पूजा संपन्न हुई। यह पूजा हर वर्ष दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित की जाती है, जिसमें यादव समाज के लोग भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करते हैं।
इस वर्ष की पूजा में पुजारी ने खौलते दूध से स्नान किया, जिससे उपस्थित लोग हैरान रह गए। पूजा स्थल पर मटकों में उबल रहे दूध से स्नान करने के बाद, पुजारी ने अपना सिर भी खौलते दूध के मटके में डाल दिया। पुजारी के इस हैरतअंगेज करतब को देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली।
पुजारी राजेंद्र यादव ने बताया कि गोवर्धन पूजा के रूप में वे सभी भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं। दूध से स्नान करने की परंपरा इसी पूजा से जुड़ी हुई है। उनका दावा है कि उन्हें ऐसी शक्ति प्राप्त होती है, जिससे खौलता हुआ दूध भी उन पर असर नहीं करता है।
हालांकि, प्रत्येक वर्ष पुजारी आगामी वर्ष के लिए कुछ भविष्यवाणियां भी करते हैं, इस बार उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि एक बार फिर पानी की संभावना बनी हुई है समाज संकटों का सामना कर रहा है।
पूजा के दौरान हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित थी, जिसमें यादव समाज के प्रमुख लोग में परमेश्वर यादव ,चंद्रभूषण यादव ,कमल यादव,डॉक्टर लाल व्रत यादव, जय नारायण ,ओमप्रकाश, इंद्रजीत ,पप्पू यादव, रोशन लाल यादव द्वारा आए अतिथियों का अभिवादन स्वागत कर मंच पर बैठाया गया।
इस मौके पर
सपा के समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद छोटेलाल खरवार,जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, जयप्रकाश पांडेय, लाल बिहारी यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव समेत तमाम लोग मौजूद थे सभी ने पूजा के दौरान पुजारी का उत्साहवर्धन किया। पुजारी ने बताया कि यह पूजा अच्छी वर्षा के लिए की जाती है और उन्होंने आने वाले समय में अच्छी वर्षा होने की बात कही। हालांकि, उन्होंने राजनीति या अन्य विषयों पर कोई भी भविष्यवाणी करने से इनकार कर दिया।
पूरे कार्यक्रम का संचालन कर रहे दयाराम सिंह यादव ने अंत में सबका आभार व्यक्त किया।

Sonbhadra New-Read Also-Sonbhadra News-सड़क सुरक्षा हेतु चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान :विनोद कुमार

Related Articles

Back to top button