Sonbhadra News-विश्व मे बढ़ते कार्बन उत्सर्जन ने जीवन को कर रहा प्रभावित: विनोद जालान

Sonbhadra News-जनपद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की बैठक राम जानकी मंदिर अकड़हवा पोखरा पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के विभाग संयोजक विनोद जालान एवं विभाग सह संयोजक संजीत चौबे के संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में विश्व जलवायु परिवर्तन पर चिंतन किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए विनोद जालान ने कहा कि धरती पर निरंतर बढ़ते तापक्रम से जीव और वनस्पति जगत के लिए संकट उत्पन्न कर दिया है। बढ़ते कार्बन उत्सर्जन ने जीवन को प्रभावित कर दिया है। जलवायु परिवर्तन के कारण आज अतिवृष्टि, अल्प वृष्टि अनावृष्टि, सूखा,बाढ़, बादल फटना, बिजली गिरना शीतलहर , तूफान, भीषण गर्मी, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक विभीषिकाओं का सामना करना पड़ रहा है।

वही सह संयोजक संजीत चौबे ने के कहा कि धरती पर बढ़ते तापक्रम के कारण समुद्र का जलस्तर ऊपर उठ रहा है।हम अपनी दिनचर्याओं के अंतर्गत अपनी आदतों में सुधार कर कुछ परिवर्तन का हिस्सा बन सकते हैं।

बैठक में जिला प्रचारक राहुल , विभाग संयोजक विनोद जालान एवं विभाग सहसंयोजक संजीत चौबे एडवोकेट द्वारा संयुक्त रूप से लोगों को जागरूक करने के लिए निम्न उपायों की विस्तृत चर्चा की गई
छोटी दूरी को पैदल या साइकिल से तय करें।

बैठक में यह भी चर्चा किया गया कि थाली में उतना ही भोजन ले जो नाली में ना फेंकना पड़े,जहां तक संभव हो प्लास्टिक के उपयोग को ना कहें, प्लास्टिक को दोबारा प्रयोग करें, प्लास्टिक को फैलने से रोके,कपड़े के थैली का उपयोग करें ,पौध रोपण के साथ ही उसकी निरंतर देखभाल करें।,जल की टोटियों को खुला न छोड़ें। वही बाहर जाते समय कमरे की लाइट बंद कर दें। खाली पड़े स्थान पर पौधरोपण करें। अपनी गाड़ी, मोटर साइकिल आदि को धोने के लिए बाल्टी में पानी भरकर के उपयोग करें। भोजन करते समय अगर आवश्यक है तो आधा गिलास पानी ले।

इन छोटे-छोटे प्रयासों से हम पर्यावरण संरक्षण में अमूल्य योगदान कर सकते हैं। बैठक के पश्चात सभी के द्वारा राम जानकी मंदिर अकड़हवा पोखरा पर पौधारोपण भी किया गया।

इस बैठक में राहुल जिला प्रचारक , पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के विभाग संयोजक विनोद जालान एवं विभाग सह संयोजक संजीत चौबे , प्रमिला त्रिपाठी , वंदना वर्मा, मनीष सिंह ,जय सिंह यादव ,नीरजानंद शास्त्री, दुर्गेश केडिया ,संतोष कुमार भारती , हरिओम पांडे, राजेश कुमार मिश्र, अमितेश कुमार चौबे, नवीन कुमार पांडे ,सक्षम पांडे , बृजेश जिला संयोजक ओबरा , कपिल मुनि मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय

Related Articles

Back to top button