Sonbhadra News-हाइवा और ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, दो चालको की जिंदा जलकर हुई मौत

Sonbhadra News-जनपद में नेशनल हाइवे रीवा -रांची मार्ग पर हाथीनाला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई।इस आग में दो चालको की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी संख्या में पुलिस और दमकल की टीमें पहुंच गईं।

नेशनल हाइवे रीवा -रांची मार्ग पर हथवानी गांव के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के वक्त ट्रकों में सवार चालक और खलासी फंस गए, जिसमें से एक चालक को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर गंभीर हालत में हिंडाल्को अस्पताल भेजा गया जबकि हाइवा चालक दीनानाथ यादव पुत्र धनी यादव की जलकर मौत हो गयी।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीओ पिपरी हर्ष पांडे और सीओ ओबरा अमित कुमार समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, चोपन फायर स्टेशन और हिंडाल्को की दमकल गाड़ियां लगाई गईं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि एक ट्रक में राख लदी थी, जबकि दूसरे ट्रक में दूध के पैकेट भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गए।हादसे के चलते हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए यातायात को डायवर्ट किया गया।फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाथीनाला थाना क्षेत्र हथवानी गांव के समीप हाइवा और ट्रक के बीच टक्कर हो गयी ,जिसकी वजह से ट्रको में आग लग गयी। जिस पर काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया और दोनो ट्रको को सड़क के किनारे कराते हुए यातायात सुगम कराया गया। वही दो लोगो की जलकर दुखद मौत हो गयी, दोनो शवो की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है ।

Read Also-Varanasi News : काशी विश्वनाथ घाट पर लेज़र शो शुरू, गंगा आरती के बाद रोज दिखेगा 10 मिनट का अद्भुत नजारा

Related Articles

Back to top button