Sonbhadra News-सोनभद्र में जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता संपन्न
Sonbhadra News-पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक दिवसीय जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश कुमार सिंह और रंजना शुक्ला द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में जनपद के अनेक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।
मुख्य परिणाम:
-
शास्त्रीय नृत्य: मोहिनी (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज) – प्रथम स्थान
-
लोकगायन समूह: संजना, निशा, इच्छा, आकांक्षा त्रिपाठी – प्रथम स्थान
-
मूर्तिकला: आशुतोष श्रीवास्तव (आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेनू सागर) एवं रानी (राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी) – प्रथम स्थान
-
पारंपरिक लोक नृत्य समूह: पूनम, रेशमा, दिव्या, करीना (राजकीय हाई स्कूल मऊ कला) – प्रथम स्थान
-
दृश्य कला: कुमारी माया (सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी) – प्रथम स्थान
-
द्विआयामी दृश्य कला: राहुल (बालक) एवं साजिया (बालिका) – प्रथम स्थान
-
कहानी वाचन: रोहित कुमार ठाकुर एवं करुणा मौर्या – प्रथम स्थान
-
नाटक: ओम पांडेय एवं सौम्या पांडेय (आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेणुसागर) – प्रथम स्थान
इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
Sonbhadra News-Read Also-Chandauli News-साइट्रेन पोर्टल एनसीआरपी पोर्टल व समन्वय पोर्टल का हुआ प्रशिक्षण