Sonbhadra News-भाजपा में बढ़ते अपराध पर कब लगेगा अंकुश? – शत्रुंजय
Sonbhadra News-प्रदेश में बढ़ते अपराध और किसानों की समस्याओं को लेकर रॉबर्ट्सगंज के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा और जिला महासचिव, घोरावल विधानसभा प्रभारी प्रवक्ता इनामुल हक अंसारी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
मुख्य बिंदु :
-
अपराध में बढ़ोतरी:
शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में जनपद में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। चोरी, महिलाओं पर अपराध और हिंसक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। -
किसानों की दुर्दशा:
किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो रही, जिससे फसलें प्रभावित हो रही हैं। आए दिन किसानों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। -
प्रियंका गांधी पर टिप्पणी का मुद्दा:
फेसबुक पर प्रियंका गांधी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में ज्ञापन सौंपा। गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेसियों ने सड़क पर संघर्ष की चेतावनी दी। -
अन्याय और अव्यवस्था:
इनामुल हक अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों, नौजवानों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है।-
अपराधों में तेजी से वृद्धि
-
नगर में जल-जमाव की समस्या
-
गड्ढों में तब्दील सड़कों से जनता परेशान
-
-
कांग्रेस की भूमिका:
प्रवक्ताओं ने कहा कि किसानों, नौजवानों, दलितों और पिछड़ों की मज़बूत आवाज केवल कांग्रेस है।
Sonbhadra News-Read Also-Sonbhadra News-सोनभद्र में जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता संपन्न



