Sonbhadra News-भाजपा–कांग्रेस आमने-सामने, जिला मुख्यालय पर घंटों माहौल गरमाया

Sonbhadra News-बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी वाले मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की वायरल वीडियो का असर सोनभद्र तक देखने को मिला। इसी मुद्दे पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की।

भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
भाजपा महिला मोर्चा ने इस घटना के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह और पूर्व विधायक, नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से जुलूस निकालकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारे लगाए।

कांग्रेस का पलटवार
इधर, कांग्रेस कार्यकर्ता भी डटे रहे और भाजपा महिला मोर्चा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राम राज गोंड ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राहुल गांधी के बैनर पर चप्पल से पिटाई कर लोकतांत्रिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उनके श्रृंगार, लिपस्टिक-लाली को निशाना बनाकर किया गया विरोध निंदनीय है।

पुलिस की तैनाती
दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ती नारेबाजी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी फोर्स तैनात कर दिया। कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस केवल उनके कार्यकर्ताओं पर दबाव बना रही है।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति तो नियंत्रण में रही, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के इस आमने-सामने प्रदर्शन ने जिला मुख्यालय का माहौल घंटों तक गरमाए रखा।

Sonbhadra News-Read Also-Sonbhadra News-शिकायतों के निस्तारण के दिए गए निर्देश : रूबी प्रसाद

Related Articles

Back to top button