Sonbhadra News-कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी की जयंती मनाई
Sonbhadra News-जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोऑर्डिनेटर करम चंद बिंद मौजूद रहे।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी ने किसानों की तरक्की के लिए प्रदेशभर में नहरों का जाल बिछाया। उन्हें विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है। सोनभद्र के विकास में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
कोऑर्डिनेटर करम चंद बिंद ने संगठन सृजन अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ और मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जा रहे हैं। कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटे हैं। शीघ्र ही संगठन तैयार होकर पंचायत चुनाव में कांग्रेस बड़ी भूमिका निभाएगी।
इस मौके पर सेवा दल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, संगीता श्रीवास्तव, रामेश्वरम यादव, राजबली पांडे, बाबूलाल पानिका, पीसीसी सदस्य आशुतोष दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष कोन मदन गुप्ता, सुनीता तिवारी, उमेश मौर्य, मंजू देवी, कीर्ति बाला, आशीष सिंह, राकेश्वर कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sonbhadra News-Read Also-US Open 2025: जोकोविच ने फ्रिट्ज़ को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश