Sonbhadra News-सुभासपा ने आगामी चुनाव को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं को मिलेगा अवसर
Sonbhadra News-रॉबर्ट्सगंज नगर में एक होटल परिसर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पंचायती चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने शहर और गांवों में चौपाल लगाकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
राजेश यादव ने पार्टी संगठन को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर हमेशा दबे-कुचले और शोषित वर्ग की आवाज़ संसद में बुलंद करते हैं। बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कार्यकर्ताओं को इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।
जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि पार्टी पीड़ितों को उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए लगातार कार्यरत है। कार्यक्रम में जितेंद्र निषाद, विकास प्रजापति, सत्य प्रकाश पाण्डेय, जय प्रकाश बीयार, रामजी पाठक, लालमणि, कमला विश्वकर्मा, रामसूरत मौर्या, संजय मौर्या, राजेश विश्वकर्मा, अनुराग सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sonbhadra News-Read Also-Sonbhadra News-रॉबर्ट्सगंज में संगीता पाण्डेय के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन