Sonbhadra News-लुटेरी दुल्हन गैंग” के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sonbhadra News-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में म्योरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में, थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में की गई कार्यवाही के दौरान पुलिस ने “लुटेरी दुल्हन गैंग” के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दूबे ने बताया कि
पीड़ित रमेश कुमार पुत्र अजुबा राम निवासी पोसाना, हाल निवास आसाना, जिला जालौर (राजस्थान) द्वारा आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से की गई शिकायत के आधार पर थाना म्योरपुर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़ित के बयान के आधार पर अभियोग में धाराओं की वृद्धि की गई।
शुक्रवार को पुलिस ने अभियुक्त कृष्णानंद मौर्य पुत्र रणजीत सिंह मौर्य निवासी ग्राम बहुआरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र (उम्र लगभग 28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लूट के ₹90,000/- नकद एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया गया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त कृष्णानंद मौर्य ने स्वीकार किया कि वह “लुटेरी दुल्हन गैंग” का सक्रिय सदस्य है। यह एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना राजस्थान निवासी राजू माली है। गिरोह विवाह के नाम पर झूठे रिश्ते कर वर पक्ष से मोटी रकम वसूल कर लूटपाट कर फरार हो जाता था।
अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों माया घसिया, रानी घसिया एवं रवि रंजन मौर्य के साथ मिलकर राजस्थान निवासी रमेश कुमार माली पुत्र अजुबा राम के साथ फर्जी विवाह कराया था। 29 अक्टूबर को माया घसिया की बेटी रानी के साथ बोलेरो वाहन में नकली शादी कराई गई। बाद में पीड़ित को छोड़ने के बहाने रॉबर्ट्सगंज लोढ़ी टोल प्लाजा से आगे हिन्दुआरी के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर ₹10 हजार नकद, सोने का मंगलसूत्र व चांदी की पायल लूट ली गई।
अभियुक्त ने बताया कि लूट की रकम में से ₹5 हजार उसने स्वयं रखे तथा शेष राशि और आभूषण माया घसिया व रानी घसिया को दे दिए। उसने यह भी स्वीकार किया कि गिरोह पूर्व में भी राजस्थान के अन्य व्यक्तियों के साथ इसी प्रकार की धोखाधड़ी और लूट की घटनाएं कर चुका है। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त झारखंड भागने की फिराक में था, जिसे पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़ मार्ग से दबोच लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, मनोज कन्नौजा, रामजीत बिन्द सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Sonbhadra News-Read Also-Kochi News- बिम्सटेक-भारत मरीन रिसर्च नेटवर्क’ सम्मेलन का कोच्चि में आयोजन



