Sonbhadra News: डाटा इंट्री आपरेटर को 50 हजार घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

आवेदन के एवज में मांगे थे 50 हजार रुपये,स्वास्थ्य विभाग में हड़कप

Sonbhadra News: जिले में सीएमओ (सीएमओ) कार्यालय के डाटा इंट्री आपरेटर (संविदा कर्मी) चंचल यादव को अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण और नवीनीकरण के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मिर्जापुर की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता मीरा देवी पत्नी रत्नेश कुमार शुक्ला निवासी पीलीकोठी कोतवाली देहात मिर्जापुर ने बताया था कि उनके अल्ट्रासाउंड का रजिस्ट्रेशन करवाने के एवज में चंचल यादव ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। बुधवार को 13:35 बजे राबर्ट्सगंज रोडवेज परिसर में स्थित मन्दिर के पास चंचल यादव रुपये ले रहा था, तभी एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
आवेदन के एवज में 50 हजार रुपये लेते हुए चंचल यादव को रंगे हाथों पकड़े जाने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कप मच गया।

Sonbhadra News-सीएमओ दफ्तर का खेल उजागर, 50 हजार की रिश्वत लेते संविदाकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

ट्रैप टीम प्रभारी ने की पुष्टि

ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि आरोपी चंचल यादव को राबर्ट्सगंज कोतवाली ले जाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक कृष्णावतार सिंह, निरीक्षक भीमशंकर मिश्र, मु०आ० पुनीत कुमार सिंह, मु०आ० मुकेश सिंह यादव, मु०आ० अमितेज कुमार सिंह, मु०आ० सुधीर कुमार, आरक्षी राजकुमार यादव, आरक्षी प्रशान्त सिंह शामिल रहे।

अमित मिश्रा
रिपोर्ट, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button