Sonbhadra News: हमारे देश में हर संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध: विशाल
आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन का हुआ सफल आयोजन
Sonbhadra News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन का सफल आयोजन राबर्ट्सगंज सोनभद्र के होटल सवेरा कैम्पस में सकुशल संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आदरणीय विशाल पांडे के आव्हान पर 1000 की संख्या में जिला पदाधिकारी मण्डल पदाधिकारी युवा साथी प्रतिभाग किए युवाओं को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष जी ने युवाओं को प्रण दिलाया की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी जो भी वस्तुएं हम खरीदे वह,भारत में निर्मित हो,आत्मनिर्भरता का अर्थ है अपने जीवन के सभी आवश्यक कार्य स्वयं करना और दूसरों पर निर्भर न रहना। यह एक ऐसा गुण है जो व्यक्ति को सशक्त और स्वतंत्र बनाता है। आत्मनिर्भर व्यक्ति अपने बलबूते पर कठिनाइयों का सामना करने और समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम होता है। व्यक्ति की सफलता के लिए आत्मनिर्भरता आवश्यक है क्योंकि यह उसकी सोच और कार्यशैली को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। जिससे वह अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में निरंतर प्रयास करता रहता है। आत्मनिर्भरता केवल व्यक्तिगत स्तर पर ही नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण है। एक आत्मनिर्भर राष्ट्र ही आर्थिक रूप से मजबूत और सतत विकासशील होता है। भारत भी आज “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प के साथ विश्व में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।
Sonbhadra News-इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की साधारण बैठक संपन्न
कार्यक्रम के मुख्य तिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा हमारे देश में हर संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। लेकिन हम कई सारी ऐसी चीज़े उपयोग में लेते हैं जो किसी दूसरे देशों में बनी होती है। इससे हमारे हमें तो नुकसान होता ही है। साथ में देश को भी इसका बहुत बड़ा नुकसान भुगतना पड़ता है। हमारे देश हर संसाधन उपलब्ध है। यदि उस संसाधन का सही उपयोग करके देश में ही वस्तुएं बननी शुरू हुई तो इससे देश को काफी फायदा होगा। इससे देश में उद्योगों की बढ़ोतरी होती और देश के हर युवा को रोजगार मिलेगा और देश के नागरिको को प्राप्त मात्रा में आवश्यक सामान। विशिष्ट अतिथि क्षेत्र उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह आशु जी सभी युवाओं का मार्गदर्शन किया आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक प्रकाश दुबे जी आत्मनिर्भर भारत पत्र पर युवाओं का हस्ताक्षर करवा कर युवाओं को संकल्प दिलवाया अब वह जो भी वस्तुएं उपयोगमे लाए व भारत में निर्मित हो इसका विशेष ध्यान दें । इस कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री रजनीश रघुवंशी व विनय श्रीवास्तव ने किया व समापन व आभार जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह व विक्रम हीरेश द्विवेदी ने किया कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे , अभय उत्कर्ष पांडे विनीत तिवारी अभिषेक श्रीवास्तव और रोशन सिंह राहुल श्रीवास्तव आशीष अग्रहरी व मंडल साथी अरविंद सोनी प्रदीप गिरी अजय चंद्रवंशी मनीष मद्धेशिया विवेक गिरी आलोक सिंह अखिलेश्वर मिश्र कर्मा मंडल शशांक देव पांडे आलोक सिंह अमित पाठक जिला मीडिया प्रभारी दिशान द्विवेदी उपस्थित रहे।



