Sonbhadra News – युवा राष्ट्रीय लोक दल प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई गोष्ठी वक्ताओं ने डाला प्रकाश

Sonbhadra News –युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव युवा विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में कैंप कार्यालय रावटसगंज पर केक काटा गया और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर संगठन के मुद्दों पर चर्चा की गई और कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Sonbhadra News –Sonbhadra News – भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनपद में मुख्यमंत्री का लगा कार्यक्रम :मंत्री

प्रदेश सचिव युवा विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के संगठन महासचिव पवन शुक्ला, कोषाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल, विकास पांडे, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता, विजय केसरी, सतीश कुमार, दीपक गुप्ता, रिंकू प्रजापति और अनमोल कुमार उपस्थित थे। सभी ने रविंद्र सिंह पटेल को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और भविष्य की रणनीति तैयार की गई ।

Related Articles

Back to top button