Sultanpur: “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
Sultanpur: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान के तहत जनपद सुल्तानपुर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के निर्देशन में जिले के सभी थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच/बैड टच, महिला अधिकारों और महिला अपराधों से बचाव के लिए ऑडियो-वीडियो माध्यम से जागरूक किया गया।
इसी क्रम में स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज परिसर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. मिश्रा के संयोजन में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हंसमती द्वारा स्टाफ नर्सों को महिला सुरक्षा से संबंधित वीडियो जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बस, रास्तों या सार्वजनिक स्थलों पर छेड़खानी की घटनाओं से डरने के बजाय हेल्पलाइन नंबर 1090 पर तत्काल कॉल करें या नजदीकी थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराएं।
सोशल मीडिया पर सतर्कता की अपील
कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम के सुरक्षित उपयोग को लेकर भी जागरूक किया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई ताकि महिलाएं डिजिटल माध्यमों में भी सतर्क रहें।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का संदेश
डॉ. आर.के. मिश्रा ने कहा कि “महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी चाहिए और किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्हें यातायात नियमों की जानकारी होनी चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।”
हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी:
- 1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
- 1090 — वीमेन पावर लाइन
- 181 — वीमेन हेल्पलाइन
- 112 — पुलिस आपातकालीन सेवा
- 102 — गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस
- 108 — एम्बुलेंस सेवा
- 1098 — चाइल्ड लाइन
- 101 — अग्निशमन सेवा
- 1930 — साइबर हेल्पलाइन
Sultanpur: also read- Mau news: बदलते मौसम में लोगों को अपनी सेहत का रखना चाहिए विशेष ध्यान- डॉक्टर मनोज यादव
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख महिलाएं:
मंजू यादव, दीवान मीरा भारतीय, सुशीला, सिस्टर अनीता, राज किरण, प्रेमलता, नसीम, सुनीता, सरिता, रेनू मिश्रा सहित अन्य स्टाफ सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।