गुरुग्राम: टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर सट्टेबाजी के तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जा से 11 मोबाईल फोन, तीन लैपटॉप, एक एलईडी, एक टैब व मोबाइल चार्जर बरामद

T20 Cricket World Cup-टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच पर सट्टा लगाकर जुआ खेलने वालों का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों के कब्जा से 11 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, एक एलईडी, एक टैब व मोबाइल चार्जर बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार पांच मार्च 2026 की रात को पुलिस थाना खेडक़ी दौला की टीम को इंडिया व इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टी-20 क्रिकेट वल्र्ड कप मैच पर सट्टा लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। आरोपी अंसल हाईट सोसाइटी सेक्टर-86 में जुआ खेल रहे थे। आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान राहुल(उम्र-35 वर्ष, अमित (उम्र-35 वर्ष) व पारस निवासी गुरुग्राम के रूप में हुई। आरोपियों द्वारा क्रिकेट मैच पर रुपए लगाकर जुआ खेलने/खिलाने पर आरोपियों के खिलाफ थाना खेडक़ी दौला में केस दर्ज किया गया है।

T20 Cricket World Cup-Read Also-Israel Vs Iran :  ‘कई देशों ने शुरू की मध्यस्थता की कोशिश’, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले- वेस्ट एशिया में शांति के लिए प्रतिबद्ध

Related Articles

Back to top button