Train Reservation Chart New Rule 2025-अब ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट 8 घंटे पहले बनेगा: जानिए नया नियम

Train Reservation Chart New Rule 2025-भारतीय रेलवे ने ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन निकलने से 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। इससे पहले यह चार्ट केवल 4 घंटे पहले तैयार होता था।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। रेलवे बोर्ड ने इस बदलाव को फेज वाइज यानी चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना बनाई है।

यात्रियों के लिए इसका क्या मतलब है?

अब अगर किसी यात्री का टिकट कन्फर्म नहीं होता है, तो उसे वैकल्पिक यात्रा योजना बनाने या दूसरा टिकट बुक करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

3 जरूरी सवालों के जवाब
1. यह नया नियम कब से लागू होगा?

रेल मंत्री ने निर्देश दिया है कि यह नियम 1 जुलाई 2025 से शुरू किया जाए। शुरुआत में यह कुछ चुनिंदा ट्रेनों पर लागू होगा।

2. क्या सभी ट्रेनों पर यह नियम लागू होगा?

फिलहाल यह बदलाव लंबी दूरी की ट्रेनों पर लागू होगा। शुरुआत हमसफर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से होगी और बाद में राजधानी, शताब्दी, मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट जैसी अन्य ट्रेनों पर भी इसे लागू किया जाएगा।

3. सुबह जल्दी छूटने वाली ट्रेनों का क्या होगा?

जिन ट्रेनों का डिपार्चर दोपहर 2 बजे से पहले है, उनका रिजर्वेशन चार्ट पिछली रात 9 बजे तैयार कर दिया जाएगा।
उदाहरण: अगर कोई ट्रेन सुबह 8 बजे चलती है, तो उसका चार्ट रात 9 बजे ही बन जाएगा।

पिछले महीने रेलवे के दो बड़े बदलाव:
वेटिंग टिकट पर अब स्लीपर और AC कोच में नहीं कर सकेंगे सफर

1 मई 2025 से लागू हुए नए नियम के अनुसार, वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्रियों को अब स्लीपर या AC कोच में यात्रा की अनुमति नहीं है। वे केवल जनरल कोच में ही सफर कर सकते हैं।

उल्लंघन पर जुर्माना:

Related Articles

Back to top button