UGC-Act News-यूजीसी एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

UGC-Act News-सवर्ण एकता महासभा के बैनर तले पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय में यूजीसी कानून के खिलाफ मंगलवार काे विरोध प्रदर्शन किया गया।

समाज के लोगों ने यूजीसी कानून की प्रतियां जलाई। साथ ही पुतला दहन भी किया। केंद्र सरकार कीओर से लाए गए यूजीसी एक्ट के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि यह कानून स्वर्ण समाज के लिए अभिशाप के समान है। आने वाली पीढ़ी के लिए यह कानून काला अध्याय साबित होगा।

समाजसेवी विमल सिंह, सुनील सिंह, विजय पांडेय, कल्लू पांडेय, अभय सिंह, उदय पाठक, संदीप सिंह, मुकेश पांडेय, उपेंद्र पांडेय सहित अन्य ने कहा कि सरकार को इस कानून को जल्द से जल्द वापस लेना चाहिए। इस एक्ट के खिलाफ स्वर्ण समाज शुरू से ही आंदोलन कर रहा है। जरूरत पड़ने पर आगे भी व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

हम अपने हक अधिकार और आने वाले पीढ़ी के भविष्य को लेकर सचेत हैं। जब संविधान ने हमें समानता का अधिकार दिया है तो फिर ऐसे एक्ट की क्या जरूरत है।

Read also-Family-Business News-ओटीटी पर अनिल कपूर की एंट्री, ‘फेमिली बिजनेस’ का टीजर रिलीज

Related Articles

Back to top button