UNIVERSITY-WORKSHOP-कृषि विश्वविद्यालय : शोध कार्यशाला में वैज्ञानिक सोच व अकादमिक उत्कृष्टता बढ़ाने पर जोर

UNIVERSITY-WORKSHOP- रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार काे तीन दिवसीय कार्यशाला “क्वेस्ट ऑफ एक्सीलेंस: टुवर्ड्स साइंटिफिक एंड रिसर्च पर्स्यूट्स” का भव्य शुभारंभ हुआ। 10 अप्रैल तक चलने वाली इस कार्यशाला का उद्देश्य वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान कौशल और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में दीप प्रज्वलन एवं कुलगीत के साथ हुआ। इसके बाद प्रतिभागियों ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। कार्यशाला के लीडर डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उत्कृष्टता निरंतर प्रयासों से प्राप्त होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने कृषि अनुसंधान व नवाचार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन गुणवत्ता उन्नयन में सहायक हैं। निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कुमार ने इसे अकादमिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए प्रतिभागियों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

उद्घाटन सत्र के बाद तकनीकी सत्रों की शुरुआत हुई, जिनमें वैज्ञानिक लेखन, शोध पद्धति, नवाचार और कृषि क्षेत्र की चुनौतियों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षक, वैज्ञानिक व शोधार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। संचालन डॉ. अर्तिका सिंह ने किया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

UNIVERSITY-WORKSHOP-Read Also-UP News : स्मार्ट मीटर शिकायतों पर योगी सख्त, जांच के लिए विशेषज्ञ समिति; बिजली कनेक्शन काटने पर रोक के निर्देश

Related Articles

Back to top button