12th Pass Jobs UP: यूपी के पांच जिलों में आंगनवाड़ी भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए आवेदन का मौका

12th Pass Jobs UP: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग की इस भर्ती के तहत राज्य के कई जिलों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहीं महिलाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।

किन जिलों में निकली भर्ती

इस चरण में कुल पांच जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें भदोही, बिजनौर, रामपुर, संत कबीर नगर और बांदा शामिल हैं। इन जिलों में सबसे अधिक पद रामपुर जिले में निकाले गए हैं।

जिले-वार पदों की संख्या और आवेदन की अंतिम तिथि

  • भदोही: 7 पद, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026

  • बिजनौर: 41 पद, आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026

  • रामपुर: 227 पद, आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026

  • संत कबीर नगर: 27 पद, आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026

  • बांदा: 28 पद, आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Also Read: New Tax Rules 2026: 1 अप्रैल से बदलेंगे टैक्स के बड़े नियम, घर खरीदने से लेकर विदेश यात्रा तक पड़ेगा असर

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग की अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकती हैं और भर्ती से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन भी देख सकती हैं।

यह भर्ती राज्य में आंगनवाड़ी सेवाओं को मजबूत करने और महिलाओं को रोजगार के अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button