UP Home Guard Bharti 2025: 44,000 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

UP Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 44,000 होमगार्ड जवानों की भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। यह भर्ती 10वीं (हाई स्कूल) पास युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन प्रक्रिया जुलाई के अंतिम सप्ताह तक शुरू होने की संभावना है। भर्ती प्रक्रिया को सिपाही भर्ती परीक्षा की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा।

पात्रता (Eligibility):

  • शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

  • आयु सीमा: 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया:

  • इस बार भर्ती प्रक्रिया को एक चरण में ही पूरा करने की योजना बनाई जा रही है।

  • पहले इसे दो चरणों में करने का प्रस्ताव था, लेकिन अब मुख्यालय स्तर से ही इसे संपन्न कराने पर विचार हो रहा है।

  • अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पास करनी होगी।

  • दौड़ की दूरी को 2 किलोमीटर से बढ़ाकर 2.5 किलोमीटर करने पर भी विचार किया जा रहा है।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

  • इस भर्ती को लेकर होमगार्ड मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं।

  • भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और कैबिनेट की मंजूरी के बाद जल्द ही आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा।

  • वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 1,18,348 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से लगभग 74,000 जवान तैनात हैं और शेष पद रिक्त हैं।

UP Home Guard Bharti 2025: also read- French Open 2025: फ्रेंच ओपन जीतकर कार्लोस अल्काराज ने बटोरी तगड़ी रकम, IPL चैंपियन RCB से भी ज्यादा इनाम में मिला पैसा!

  • सेवा के दौरान होमगार्ड की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को ₹35 लाख तक का बीमा लाभ दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button