UP Lekhpal Mains Exam 2026: मई में होगी मुख्य परीक्षा, आयोग ने तिथि घोषित की
UP Lekhpal Mains Exam 2026: Main exam will be held in May, the commission has announced the date
UP Lekhpal Mains Exam 2026:उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा की तारीख तय कर दी है।
आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 11 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर कराई जाएगी और इसमें वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।
Read Also-Sonbhadra News-‘दिशा’ बैठक पर सियासी संग्राम: समीक्षा बैठक से राज्यमंत्री व दो भाजपा विधायक नदारद



