Up News- महिला उद्यमियों की आवाज बनीं कंचन गुप्ता, एडिशनल एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा व सहयोग की मांग की

Up news- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने सोमवार को अमेठी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी शैलेन्द्र सिंह से मुलाकात कर जिले की महिला व्यवसायियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। यह भेंट महज एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि महिला उद्यमियों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त प्रयास था।

कंचन गुप्ता ने अमेठी जिले में कार्यरत महिला व्यापारियों को आ रही विभिन्न चुनौतियों जैसे—सुरक्षा, उत्पीड़न, कारोबार में प्रशासनिक सहयोग की कमी और समाजिक असहजताओं पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु प्रशासन से विशेष पहल की मांग की इस महत्वपूर्ण बैठक में एडिशनल एसपी शैलेन्द्र सिंह ने न केवल गंभीरता से सभी मुद्दों को सुना, बल्कि भरोसा भी दिलाया कि “अमेठी में व्यापारियों, विशेषकर महिला उद्यमियों की सुरक्षा और सहयोग को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेगा कंचन गुप्ता ने इस सकारात्मक प्रतिक्रिया पर संतोष जताया और कहा कि “यह कदम महिला व्यापारियों के आत्मबल को बढ़ाएगा। यदि प्रशासन और समाज का सहयोग मिले, तो महिलाएं हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकती हैं। इस अवसर पर उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिला प्रकोष्ठ आने वाले समय में व्यापारिक क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान, कानूनी सहयोग शिविर और सुरक्षा संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर और सुरक्षित वातावरण में कारोबार कर सकें।
यह मुलाकात न केवल महिला व्यापारियों के हक़ की आवाज बनी, बल्कि अमेठी में प्रशासनिक सहयोग और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में भी देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button