UP News-बाइक सवार को डंडे से प्रहार कर लूट, युवक गंभीर रूप से घायल

UP News- Bike rider robbed after being hit with a stick, youth serious

UP News-सराय इनायत थाना क्षेत्र के सहसों के आसपास लुटेरों का कहर दिखाई दे रहा है। सोमवार को एक युवक को वाहन सवार बदमाशों ने डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर उसके सामान को लूट लिया गया। बताया जाता है कि उतरांव थाना क्षेत्र के खोदायपुर गांव निवासी अमित सिंह पुत्र अरविंद कुमार सिंह सोमवार सुबह ट्रॉली बैग लेकर बाइक से कहीं निकला था। सराय इनायत के सहसों टोल बूथ के नजदीक रिंग रोड के पास वाहन सवार बदमाशों ने अमित को डंडे से प्रहार कर दिया। बताया जाता है कि डंडे का प्रहार इतना तेज था कि हेलमेट लगाने के बावजूद अमित बाइक लेकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल बेहोश हो गया। अमित के गिरते ही बदमाशों ने अमित का ट्राली बैंग जिसमें लैपटॉप और 5000 रुपए तथा मोबाइल को लूट कर बदमाश भाग निकले।

दिनदहाड़े घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।उधर से गुजर रहे लोगों ने अमित के होश आने पर मदद कर परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल अमित को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। बताते चले कि इन दिनों सहसों टोल बूथ के आसपास लुटेरों का कहर है। एक सप्ताह पूर्व इसी जगह सराय ममरेज थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी एक भाजपा नेता को भी बदमाशों ने लूट लिया था।

Read Also-Holi-is-festival-होली प्रेम का त्यौहार, नशामुक्त होकर प्रेम से खेलें होली : देवकीनंदन महाराज

Related Articles

Back to top button