UP News-इफको विपणन निदेशक का अमेठी में हुआ भव्य स्वागत
UP News-IFFCO Marketing Director received a grand welcome in Amethi
UP News-जनपद के जामो ब्लॉक स्थित रिछौरा कृषि वानिकी सहकारी समिति लिमिटेड में बुधवार को इफको के विपणन निदेशक योगेंद्र कुमार का समिति के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में किसान और समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में योगेंद्र कुमार ने कहा कि इफको किसानों और सहकारी समितियों के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि समितियों को 15 दिन की क्रेडिट सुविधा पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाता रहेगा, ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि वानिकी के विकास के लिए भी इफको हर संभव सहयोग करती रहेगी।
इस अवसर पर निदेशक विजय शंकर राय, राज्य विपणन निदेशक, राज्य विपणन प्रबंधक तेवतिया, आईएफएफडीसी के राज्य प्रबंधक आर.के. द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी चक्रधर द्विवेदी तथा इफको डेलीगेट अशोक सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में के.पी. सिंह, सुशील सिंह, जगवीर सिंह, विषय सिंह, मीना द्विवेदी, संजय द्विवेदी, रोहित सिंह, अमन सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।



