UP News-उत्तर प्रदेश में युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : अनिल राजभर

UP News-उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे याेगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करते हुए युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में 14,000 से अधिक रोजगार मेले आयोजित किए जा चुके हैं। इजराइल-ईरान क्षेत्र में चल रहे तनाव पर मंत्री अनिल राजभर ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश के जो भी श्रमिक इजराइल में हैं, वे सभी सुरक्षित क्षेत्रों में हैं।

सुलतानपुर जिले के अखंड नगर स्थित कलान में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले के मुख्य अतिथि के रूप में आए राजभर ने बताया कि कलान में आयोजित इस विशेष मेले में 100 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लेकर लगभग 6,000 से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से सेवायोजन और श्रम विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को एक मंच प्रदान किया है। भारत सरकार से रिक्रूटिंग एजेंट का लाइसेंस मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को विदेश में भी रोजगार दिलाने के लिए स्वतंत्र है। यह कदम प्रदेश के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के द्वार खोलेगा।

वर्तमान में जर्मनी से लगभग एक लाख लोगों की मांग है, जबकि अन्य यूरोपीय और खाड़ी देशों से भी लगातार मांग आ रही है। पिछले एक साल में करीब 8-9 हजार युवाओं को अच्छे पैकेज पर विदेश में रोजगार मिला है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील है और यदि कोई श्रमिक वापस आना चाहता है, तो उसे सुरक्षित लाने की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

Read Also-Hotel Management: 5 स्टार होटल में शेफ बनने का सपना – जानें कोर्स, करियर ग्रोथ और शुरुआती सैलरी

Related Articles

Back to top button