UP News-घोसी तहसील में शांति व सुरक्षा के बीच ईद की नमाज सकुशल संपन्न

UP News-उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासन एवं पुलिस टीम ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ईद की नमाज शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराई।

पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई थी और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।

तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था और सभी स्थानों पर सतर्क निगरानी रखी गई।

वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस टीम लगातार भ्रमणशील रही और लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

गौर तलब है कि तहसील क्षेत्र के इस्लामपुरा, जमालपुर भिक्कमपुर ईदगाह, करीमुद्दीनपुर, बड़ागांव तथा अमिला ईदगाह में ईद की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सभी स्थानों पर नमाजियों ने अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में ईद का त्योहार भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाया गया।

इस दौरान कानूनी मतीन खान, स्थानीय लेखपाल गौरव राय, सुधाकर समेत बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Read Also-Iran-Israel War: ईरान संकट और ट्रंप की नाटो पर फटकार, बढ़ते तनाव से दुनिया चिंतित

Related Articles

Back to top button