UP News: सोनभद्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज की जयंती

UP News: नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर मंगलवार को जायसवाल यूथ क्लब ट्रस्ट के तत्वावधान में हैहय वंशी क्षत्रिय सम्राट राजराजेश्वर कार्तवीर्य भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज की जयंती बड़े ही धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति भाव से

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के वरिष्ठ संरक्षक और पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं और नगरवासियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उमंग का माहौल बना रहा।

प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर हनुमान प्रसाद जायसवाल, ए.के. जायसवाल, रमेश जायसवाल, शिव जायसवाल और राकेश जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। संरक्षक प्रदीप जायसवाल, जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल और जिला महामंत्री विनय जायसवाल ने समाज के लोगों से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

सेवा और सम्मान का संदेश

संस्था के सचिव धरमचंद जायसवाल और रवि कुमार जायसवाल ने कहा कि संस्था समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। नगर अध्यक्ष रमण जायसवाल और महामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों और पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार प्रकट किया।

UP News: also read- Sonbhadra Chhathi maiya maha arti: छठ पूजा पर सजौर नहर घाट पर माई की भव्य आरती, युवाओं ने निभाई सेवा की जिम्मेदारी

समाज की भागीदारी

इस आयोजन में शक्ति जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, मुकेश जायसवाल, नितिन जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, नीतिश जायसवाल, आशीष जायसवाल, मनोज जायसवाल, मोहन जायसवाल, अंकित जायसवाल, ऋषि जायसवाल, गौतम जायसवाल, रितेश, विशाल, रामनारायण, संतोष जायसवाल, विनोद जायसवाल, पी.के. जायसवाल, संदीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button