यूपी: लखनऊ पहुंची प्रियंका, संभालेंगी प्रतिज्ञा यात्रा की कमान, कार्यकर्ताओं में फूंकेंगी जान

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को लखनऊ दौरे पर रहेंगी। आगामी विद्यानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही वह 20 अक्टूबर से शुरू हो रही कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की कमान भी संभालेंगी। प्रियका गांधी आज दोपहर एक बजे प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगी, जिसके माध्यम से वह प्रदेश की योगी सरकार को घेरेंगी। मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी लखीमपुर कांड, महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोल सकती हैं।

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जमीन मजबूत करने में जुटीं प्रियंका गांधी यूपी के तूफानी दौरे पर हैं। इतना ही नहीं यूपी चुनाव में प्रचार का चेहरा प्रियंका गांधी ही रहेंगी। यही वजह है कि प्रियंका गांधी मंगलवार को एक बार फिर लखनऊ पहुंच रही हैं। इस दौरान वे चुनाव में प्रत्याशियों के साथ ही आगामी रणनीति पर भी पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी।

प्रियंका गांधी करेंगी यात्रा की अगुवाई
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी खुद प्रतिज्ञा यात्रा की कमान संभाल रखी हैं। पहले इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 10 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन लखीमपुर खीरी कांड के बाद इसका नाम बदलकर किसान न्याय यात्रा नाम दे दिया गया। अब 20 अक्टूबर से कांग्रेस प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने जा रही है। इसको लेकर कोंग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है।

Related Articles

Back to top button