Mau news – मऊ जिले के कोपागंज ब्लॉक के सहरोज गांव में शोक की लहर
वरिष्ठ पत्रकार उमाकांत त्रिपाठी के पिता गिरिजा शंकर त्रिपाठी का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Mau news – कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सहरोज निवासी वरिष्ठ पत्रकार उमाकांत त्रिपाठी के सेवानिवृत्त पिता गिरिजा शंकर त्रिपाठी (उम्र 81 वर्ष) का वृहस्पतिवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय त्रिपाठी का अंतिम संस्कार **गाजीपुर के जनता घाट** पर किया गया, जहां उनके छोटे पुत्र संजय त्रिपाठी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक हस्तियां और ग्रामीण शामिल हुए।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, कोपागंज चेयरमैन प्रतिनिधि अरशद रियाज, पूर्व प्रधान योगेश राय, वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार मिश्रा, एचएन सिंह, अशोक सिंह, सतीश कुमार पांडेय एडवोकेट, ओमप्रकाश गुप्त, सिद्धार्थ मौर्य, देवेन्द्र कुशवाहा, मनोज वर्मा, रुद्रदत्त (मनी) त्रिपाठी, शनि गुप्ता, बुद्धिराम राजभर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
गांव सहरोज में दिवंगत त्रिपाठी के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। परिवार ने सभी शुभचिंतकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।



