West Bengal: कोलकाता में चढ़ा गर्मी का पारा, मानसून की राह देख रहा दक्षिण बंगाल

West Bengal: दक्षिण बंगाल इस समय तीखी गर्मी और भीषण उमस की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आगामी दो दिनों में तापमान में और इज़ाफा हो सकता है। तटीय क्षेत्रों और आस-पास के जिलों में गर्म हवाओं के साथ अधिक आर्द्रता लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून की गति धीमी है। विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण बंगाल में अब तक मानसून के अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन पाई हैं, जिसके कारण मानसूनी हवाएं उत्तर बंगाल में ही रुकी हुई हैं। इस कारण कोलकाता, हावड़ा, हुगली, बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जैसे जिलों में बारिश की संभावना नगण्य है।

हालांकि उत्तर बंगाल के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों — विशेष रूप से दार्जिलिंग और आसपास के क्षेत्रों — में अगले कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण बंगाल में भी सोमवार से कुछ इलाकों में बिजली कड़कने के साथ हल्की फुहारें पड़ने की संभावना जताई गई है। लेकिन मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 12 जून तक राज्य में कहीं भी भारी बारिश की उम्मीद नहीं है।

रविवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से थोड़ा कम था। हवा में नमी का स्तर 65% से 94% के बीच बना रहा, जिससे गर्मी और अधिक असहनीय हो गई है।

West Bengal: also read- ENG Lions vs IND A: केएल राहुल का शतक बेकार, फिर भी बढ़त में भारत ‘ए’, इंग्लैंड लायंस अब भी 156 रन पीछे

अगले 24 घंटों में कोलकाता का तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। गर्मी के साथ उमस भी बनी रहेगी, जिससे आमजन को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button