West Bengal News-तीर्थयात्रियों से भरी बस और ट्रक की भिड़ंत, 10 की मौत, 35 घायल
West Bengal News-बर्दवान जिले में बिहार जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हुए। घटना फगुईपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हुई।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घायल लोगों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें छह बच्चे भी शामिल हैं। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के समय बस में कुल 45 लोग सवार थे। मृतक और घायल तीर्थयात्री बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी निवासी थे।
परिवारों से संपर्क कर राहत कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रा की शुरुआत 8 अगस्त को मोतिहारी से हुई थी। तीर्थयात्री पहले झारखंड के देवघर गए और उसके बाद गंगासागर की यात्रा पूरी कर लौट रहे थे।
West Bengal News-Read Also-Ghaziabad- प्रशिक्षु सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप