West Bengal-भारी बारिश के कारण घर पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

West Bengal-तेज बारिश के कारण शुक्रवार देर रात एक बड़ा पेड़ घर पर गिर गया। इस हादसे में एक पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। हालांकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मेटेली ब्लॉक अंतर्गत जुरांती चाय बागान के धानु लाइन की है।

West Bengal-also read-Deworia- जल निगम का अजीब कारनामा….

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात तेज बारिश हो रही थी। उस दौरान लिलिबती टोप्पो का पूरा परिवार सो रहा था। जबकि एक महिला घर में काम कर रही थी। तभी अचानक एक बड़ा पेड़ घर पर गिर गया। जिससे घर की टिन की छत टूट गई। पूरा परिवार तो बच गए, लेकिन लिलिबती टोप्पो घर में फंस गई। किसी तरह स्थानीय लोगों ने महिला को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। इधर, घटना की सूचना पाकर मटियाली पंचायत समिति के उपाध्यक्ष विद्या बारला शनिवार सुबह पीड़ित परिवार के घर पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button