अब WhatsApp से भी होगी कमाई, जल्द आएगा सब्सक्रिप्शन फीचर

Now you can earn money from WhatsApp too, subscription feature will come soon.

WhatsApp Update-मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही यूजर्स के लिए कमाई का नया जरिया बनने जा रहा है। इसकी पैरेंट कंपनी Meta Platforms व्हाट्सएप चैनल्स पर सब्सक्रिप्शन फीचर लाने की तैयारी कर रही है, जिससे क्रिएटर्स अपने कंटेंट से आय कर सकेंगे।

इस नए फीचर के तहत चैनल ओनर्स अपने खास कंटेंट को पे-वॉल के पीछे लॉक कर पाएंगे। यानी जो यूजर्स सब्सक्रिप्शन फीस देंगे, वही एक्सक्लूसिव पोस्ट, वीडियो और अपडेट्स देख सकेंगे। क्रिएटर्स को अपनी फीस खुद तय करने की सुविधा भी मिलेगी।

यह फीचर Instagram के मॉडल की तरह होगा, जहां प्रीमियम कंटेंट के लिए भुगतान करना पड़ता है। साथ ही, चैनल पर पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या भी दिखाई जा सकती है, जिससे नए यूजर्स को चैनल की लोकप्रियता का अंदाजा मिलेगा।

हालांकि, सामान्य यूजर्स के लिए व्हाट्सएप चैनल्स पहले की तरह फ्री रहेंगे। जो लोग भुगतान नहीं करना चाहते, वे भी फ्री कंटेंट का उपयोग जारी रख सकेंगे। फ्री और पेड कंटेंट को अलग-अलग देखने के लिए फिल्टर विकल्प भी दिया जा सकता है।

कंपनी के अनुसार, सभी क्रिएटर्स को प्लेटफॉर्म की नीतियों का पालन करना होगा। किसी भी तरह का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जा सकती है।

फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग चरण में है और कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले समय में इसे सभी के लिए लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Read Also-यूपी में 49 बस स्टेशनों का होगा वर्ल्ड क्लास विकास, योगी सरकार ने PPP मॉडल को दी मंजूरी

Related Articles

Back to top button