Women World Cup News: महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर गायत्री बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने जताई खुशी

Women World Cup News: श्री गायत्री विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज सुमेरपुर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का जश्न मनाया गया।

कालेज की प्रिंसिपल दीपिका द्विवेदी ने कहा कि भारत की बेटियों ने फाइनल मुकाबला जीतकर पूरे देश का सिर गौरव से ऊँचा कर दिया है। पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया।

Women World Cup News; Also Read: Sonbhadra News – भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनपद में मुख्यमंत्री का लगा कार्यक्रम :मंत्री

यह जीत सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता की नहीं बल्कि हर उस भारतीय बेटी की जीत है, जो अपने सपनों को साकार करने का साहस और जुनून रखती हैं, उन्होंने टीम में शामिल सभी बेटियों की हिम्मत, अनुशासन और विजयी जज्बे की सराहना की। कालेज की शिक्षिकाओं और छात्राओं का कहना था कि यह जीत हर उस मां की है, जिसने अपनी बेटी को खेल के मैदान तक पहुँचने का साहस दिया, और यह हर उस बेटी की जीत है जिसने अपने हुनर से राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। सभी ने मिलकर टीम इंडिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षिकाओं में आशा, संगीता, मंजू, सुषमा, शशि प्रभा, शशि, रेखा, छाया, सोनिया, तथा छात्राओं में लक्ष्मी, सुदामा, पायल, सिया, रिया, दीक्षा, यशी, दीपांशी, काजल, गोपी, संभवी, अक्षरा सभी छात्राओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Related Articles

Back to top button