करंट की चपेट में आकर दो की दर्दनाक मौत


बांदा। स्टार्टर बंद करते समय करंट लग जाने से किसान झुलसा गया। उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। एक अन्य घटना में कपड़ा खूटी में कपड़ा टागते समय करंट लग जाने से युवक की चिपक कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मटौध थाना क्षेत्र के उजरेहटा गांव निवासी रामजियावन (55)पुत्र सियाराम गुरूवार की सुबह निजी ट्यूबबेल से खेत की सिचाई कर रहा था। खेत सीचने के बाद वह गीले पैर स्टार्टर बंद लगाने लगा तभी उसकी उगली चिपक गया। इसी बीच रामजियावन ने करंट लगने की जानकारी अपने पुत्र महेद्र को दी। महेद्र ने भूरागढ पावर हाउस को फोन कर आपूर्ति बंद करवाई। तभी उसे करंट से मुक्त करा कर जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरो ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र महेद्र ने बताया कि उसका पिता किसानी करता था। उसके पास 12 बीघा जमीन है। मृतक के छह पुत्र एक पुत्री है। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी बृजेश (35)पुत्र जयकरन बुधवार की शाम खेत से घर आया और नजदीक लगी खूटी में कपड़े टागने लगा इसी बीच उसका हाथ कटे हुए तार में छू गया। जिससे करंट की चपेट में आकर वह चिपक गया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे घरवालो ने देखा तो आपूर्ति बंद कर उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। डाक्टरो ने परिजनो को पोस्टमार्टम कराए जाने की सलाह दी। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।

Related Articles

Back to top button