adevertisment Adevertiisment banner

नवरात्रि पर काशी विश्वनाथ में नारी शक्ति का अनूठा रूप, महिलाओं ने किया कलश स्थापना अनुष्ठान

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को विशेष कलश स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को विशेष कलश स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अनूठे आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें महिलाओं ने स्वयं यजमान और याजक की भूमिका निभाते हुए विधि-विधान से देवी कलश की स्थापना की। मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

धाम प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें लोक गायिका मालिनी अवस्थी, महामंडलेश्वर मुक्तेश्वरी गिरी, चिकित्सक डॉ. शिप्रा धर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलू मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता ललिता मोदी, बीएचयू की असिस्टेंट प्रोफेसर सिद्धिदात्री भारद्वाज, पत्रकार दामिनी वशिष्ठ, सेवा अधिकारी रजनी शर्मा और गृहिणी संगीता कुमारी शामिल रहीं।

आयोजन के माध्यम से सनातन परंपरा में नारी को शक्ति स्वरूप मानने की भावना को साकार किया गया। मंदिर न्यास का कहना है कि यह पहल नारी सशक्तिकरण और धार्मिक परंपराओं में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के अंत में देश और समाज की समृद्धि व कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई। यह आयोजन श्रद्धा, परंपरा और नारी शक्ति के संगम के रूप में सराहा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button