छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की नृशंस हत्या, कुल्हाड़ियें से किये ताबड़तोड़ वार


जसपुरा/बांदा। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में कानपुर ले जाया गया। जहां उपचार होने से पहले उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
थाना क्षेत्र के झझरी पुरवा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक बुधवार की दोपहर खेत में बकरी चरा रहा था। इसी बीच पड़ोसी युवक रामचंद भी खेत आ गया। और युवक की बहन को गाली गलौज करने लगा। इस पर युवक ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ गया कि रामचंद ने युवक के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे युवक लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। हमलावर कुल्हाड़ी लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनो ने उसे उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल ले आए। यहां डाक्टरो ने उसकी हालत नाजुक बताकर उसे कानपुर रेफर कर दिया। इलाज होने से पहले उसने दम तोड़ दिया। घरवाले शव लेकर गांव आ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनो ने बताया कि रामचंद मृतक के बहन व चचेरी बहन के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता था। घरवालो ने लोक लाज के भय से पुलिस में सूचना न देखकर रामचंद्र के घरवालो से उलहना दिया। यह बात रामचंद्र को नागवार गुजरी। इसी खुन्नस के चलते रामचंद्र ने उसकी हत्या से मारकर हत्या कर दी। मृतक की मां की तहरीर पर पहुची ने अरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अरोपी की तलास कर रही है।

Related Articles

Back to top button