adevertisment Adevertiisment banner

यूक्रेन संकट : भारतीय छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं, दूतावास के संपर्क में रहें – केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली । रूस यूक्रेन पर हमला बोल चुका है, रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार ताबड़तोड़ हमले कर रही है, इस भयंकर युद्ध का आज तीसरा दिन है। अब तक रूसी सेना ने यूक्रेन के कई ठिकानों पर अपना कब्जा कर लिया है। वहीं यूक्रेन की सेना के कई ठिकानों को रूसी सैनिकों ने बर्बाद कर दिया है।‌ इन सबके बीच हजारों भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। जिन्हें स्वदेश वापस लाने के लिए भारत सरकार पूरी तरह से लगी हुई है। देशभर के अलग-अलग शहरों से यूक्रेन में फंसे ढेरों छात्र और उनके परिजन बेहद चिंतित है, जिस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने छात्रों और परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, सभी छात्र दूतावास के संपर्क में बने रहे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यूक्रेन संकट के बीच, फंसे भारत के हजारों छात्रों के जल्द से जल्द भारत वापस आने पर छात्रों और परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा, ‘यूक्रेन में छात्रों से उनके माता-पिताओं से और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से काल प्राप्त हो रही है। विदेश मंत्रालय लगातार आवश्यक व्यवस्था कर रहा है। किसी को घबराने की ज़रुरत नहीं है। छात्र दूतावास के संपर्क में रहें और हर एडवाइजरी का पालन करें।

Related Articles

Back to top button