Health News: लखनऊ ऑन्कोलॉजी एसोसिएशन करेगा इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की 39वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन

लखनऊ ऑन्कोलॉजी एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मेलन में रोबोटिक सर्जरी, AI, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी समेत अत्याधुनिक तकनीकों पर होगा प्रशिक्षण

Health News: सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में देश के सबसे बड़े शैक्षणिक आयोजनों में से एक इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की 39वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस (IASO-NATCON 2026) का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस से पूर्व 8 अक्टूबर को प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप्स आयोजित की जाएंगी। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में भारत सहित विदेशों से 1000 से अधिक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों के भाग लेने की संभावना है।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (IASO) के तत्वावधान में लखनऊ ऑन्कोलॉजी एसोसिएशन (LOA) द्वारा आयोजित इस कॉन्फ्रेंस की थीम “Extending Reach, Enhancing Precision: Uniting Surgical Minds” रखी गई है।

कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन प्रो. संजीव मिश्रा के अनुसार, “इस थीम का चयन देश के उन क्षेत्रों तक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जहां ये सेवाएं अभी पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं हैं। इसके साथ ही हमारा उद्देश्य कैंसर उपचार को अधिक सटीक बनाना, बेहतर उपचार परिणाम सुनिश्चित करना तथा मरीजों की आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।”

को-ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. विवेक के. गर्ग ने बताया कि इस वर्ष का सम्मेलन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि IASO अपनी स्वर्ण जयंती (Golden Jubilee) मना रहा है। यह सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में एसोसिएशन की पांच दशकों की महत्वपूर्ण यात्रा का प्रतीक है। इस अवसर पर सम्मेलन में एक विशेष स्वर्ण जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही 20 से अधिक IASO Fellowship Awards तथा 50 से अधिक IASO-NATCON 2026 Golden Jubilee Awards प्रदान किए जाएंगे।

इस सम्मेलन के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. आकाश अग्रवाल एवं डॉ. समीर गुप्ता हैं। तीन दिवसीय वैज्ञानिक कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के की-नोट संबोधन, इंटरैक्टिव पैनल डिस्कशन, मास्टर वीडियो, ओरेशन, वैज्ञानिक शोध-पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुतियां, केस-आधारित शिक्षण तथा केंद्रित सिम्पोजियम आयोजित किए जाएंगे।

वैज्ञानिक सत्रों में कैंसर सर्जरी के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा, जिनमें स्तन कैंसर, सिर एवं गर्दन के कैंसर, कोलोरेक्टल, हेपेटोबिलियरी, यूरोलॉजी, अपर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, थोरेसिक, गायनेकोलॉजिकल तथा सारकोमा सर्जरी प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त पेरिटोनियल सरफेस मैलिग्नेंसी एवं ओलिगोमेटास्टेटिक डिजीज पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

CEC Gyanesh Kumar: SIR के विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, घर से चुनाव आयोग तक कड़ा पहरा

अत्याधुनिक तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण

IASO-NATCON 2026 का एक प्रमुख आकर्षण इसका हैंड्स-ऑन एवं स्किल-बेस्ड लर्निंग प्रोग्राम होगा। प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप्स में रोबोटिक सर्जरी, ऑन्कोलॉजी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी, 3D प्रिंटिंग एवं AR/VR, ऑन्कोलॉजी में उद्यमिता, HIPEC/HITOC तथा एडवांस्ड साइटोरिडक्टिव सर्जरी जैसे आधुनिक एवं उन्नत विषय शामिल किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त विशेष कैडेवरिक वर्कशॉप्स में थोरेसिक ऑन्कोलॉजिकल सर्जरी, पेल्विक रिसेक्शन तथा एक्सट्रीमिटी सारकोमा से संबंधित उन्नत सर्जिकल तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

यह सम्मेलन सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति, आधुनिक तकनीकों, शोध एवं उपचार पद्धतियों के आदान-प्रदान के लिए देश-विदेश के विशेषज्ञों को एक महत्वपूर्ण साझा मंच प्रदान करेगा।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क:
डॉ. विवेक के. गर्ग
मोबाइल: 9415119532

Related Articles

Back to top button