उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने मनोनयन का पत्र जारी कर संगठन के विस्तार पर पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की
लखनऊ। परिवहन निगम के कर्मचारियों का संगठन ‘उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ‘ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री राम निवास सिंह एवं प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों की बैठक में चारबाग डिपो (प्रबंधन) लखनऊ में कार्यरत कर्मचारी नेता रूपेश कुमार को ‘उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ‘ के प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है।
संगठन के प्रदेश महामंत्री सत्य नारायण यादव ने मनोनयन पत्र जारी कर रूपेश कुमार को प्रदेश मंत्री पद के साथ लखनऊ क्षेत्र का प्रभारी बनाते हुए हरदोई क्षेत्र एवं नोयडा, गाजियाबाद क्षेत्र का प्रभार देखने और संगठन का विस्तार करने में पूर्ण सहयोग करने का अनुरोध किया है। रूपेश कुमार के प्रदेश मंत्री पद पर मनोनयन होने से प्रदेश के रोडवेज कर्मचारियों में खुशी की लहर चल रही है।