adevertisment Adevertiisment banner

‘लॉक अप’ में पेश किया गया ‘अपील बॉक्स’

हर दिन बीतने के साथ, ‘लॉक अप’ साफ तौर पर ओटीटी रियलिटी जॉनर में नए-नए बदलाव ला रहा है। शो ने अब एक लंबा सफर तय का लिया है और इसे दर्शकों और फैंस से समान रूप से बेहद प्यार मिला है। ओटीटी पर पहली बार दर्शक ‘अपील बॉक्स’ की शुरुआत के साथ शो का हिस्सा होंगे, जो दर्शकों को कंटेस्टेंट्स की जरूरतों का चयन करने का अधिकार देगा। शो के कंटेस्टेंट्स को सरप्राइज़ की आदत हो गई है। अब, ये शो ‘अपील बॉक्स’ का एक बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट पेश करने वाला है।

इसकी शुरुआत सबसे पहले प्रतियोगियों से उनकी इच्छाओं या जरूरतों के बारे में पूछने के साथ होगी, जो कि एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी की वेबसाइट्स पर एक क्रिएटिव के रूप में पोस्ट की जाएंगी। इसके बाद दर्शकों से राय मांगी जाएगी कि कंटेस्टेंट्स को उनकी मनचाही चीजें मिलनी चाहिए या नहीं। तो, जिस प्रतियोगी को अपने चुने हुए आइटम के लिए सबसे अधिक वोट मिलेंगे, उसे घर में वो आइटम दिया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में दर्शकों की भागीदारी की उम्मीद की जा रही है, जो अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के लिए आगे आएंगे।

‘अपील बॉक्स’ की सामग्री में ग्रूमिंग, अपैरल, यूटिलिटीज़ और फूड एंड बेवरेजेस के विकल्प होंगे। इस ग्रूमिंग में प्रतियोगियों को पर्सनल हेयरकेयर, बॉडी वॉश, नेल किट और हेयर वैक्स मिलेगा। परिधानों में बाल बांधने की चीज़ें, क्लिप, फुटवेयर, एक्सेसरीज़ और ज्वैलरी होंगी। यूटिलिटीज़ में व्यक्तिगत हेयर स्टाइलिंग टूल, परफ्यूम और बॉडी मिस्ट शामिल होंगे। और फूड एंड बेवरेजेस में चिप्स, बिस्कुट, एयरेटेड ड्रिंक्स, चॉकलेट्स, इंस्टेंट नूडल्स का पैक, इंस्टेंट पास्ता, चॉकलेट मिल्क का एक पैक और जूस का एक पैक शामिल होगा। एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी अपने-अपने प्लेटफॉर्म्स पर लॉक अप 24गुणा7 लाइव-स्ट्रीम करते हैं।

Related Articles

Back to top button