adevertisment Adevertiisment banner

उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी की ‘आग’, बिहार से महाराष्ट्र तक लू का अलर्ट, जानें देश का मौसम

नई दिल्ली, उत्तर भारत के कई राज्यों में लोग गर्मी से बेहाल हैं. यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. लेकिन इस बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है. दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना  है. वहीं, मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. गुजरात के अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

गुजरात में अगले पांच दिन लोगों को बेहद परेशान करने वाले रहेंगे. मौसम विभाग ने गुजरात में हीट वेव की चेतावनी है. वहीं, बिहार में भी मौसम विभाग ने 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक हीट वेव की आशंका जताई है. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, राजस्थान, दक्षिणी यूपी, पंजाब, दक्षिणी हरियाणा में भी हीटवेव की चेतावनी जारी है. 

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली24.041.0
श्रीनगर 10.018.0
भोपाल 25.042.0
शिमला15.025.0
लखनऊ 25.042.0
जयपुर26.041.0

जहां एक ओर मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है, तो कई राज्यों में तेज बारिश की भी आशंका जताई है. अरुणाचल प्रदेश, असाम, मेघालय में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.  मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 25 से 26 अप्रैल तक भारी बारिश की संभावना है. वहीं, मेघालय और असम में 27 से 28 अप्रैल के बीच बहुत भारी बारिश की संभावना है.  यूपी में आज भी तेज धूप खिली रहेगी. लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा.  इसके अलावा, शिमला में आज बारिश होगी और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. श्रीनगर में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.

Related Articles

Back to top button