adevertisment Adevertiisment banner

कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के आवास-दफ्तर समेत 9 जगह सीबीआई रेड

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे एवं लोकसभा सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ चीन के 250 नागरिकों को वीजा दिलवाने के लिए 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक नया मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सीबीआई ने मंगलवार की सुबह चेन्नई और देश के अन्य शहरों में स्थित कार्ति चिदंबरम के नौ ठिकानों पर छापेमारी की.

अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई में तीन, मुंबई में तीन, कर्नाटक, पंजाब और ओडिशा में एक-एक ठिकाने पर छामेपारी की जा रही है. कार्ति ने बिना विस्तृत जानकारी दिए ट्वीट किया, ‘अब तो मैं गिनती भी भूल गया हूं कि कितनी बार ऐसा हुआ है? शायद एक रिकॉर्ड होगा.’

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि कार्ति चिदंबरम को संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (संप्रग) शासन के दौरान चीन के 250 नागरिकों को वीजा दिलवाने के लिए 50 लाख रुपये की रिश्वत मिली थी. उन्होंने बताया कि कांग्रेस के सांसद आईएनएक्स मीडिया में विदेशी निवेश के लिए कथित तौर पर विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी दिलाने के आरोप में आपराधिक मामलों का सामना भी कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button