adevertisment Adevertiisment banner

तोक्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे राष्ट्रपति बाइडन : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने दक्षिण कोरिया और जापान जाएंगे और तोक्यो में वह क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. तोक्यो में वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी. बाइडन 20 से 24 मई के बीच दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा करेंगे. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बुधवार को कहा कि यह यात्रा स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत के लिए बाइडन-हैरिस प्रशासन की प्रतिबद्धता को और प्रगाढ़ करेगी.

कमला हैरिस अमेरिका की उप राष्ट्रपति हैं. बाइडन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमिओ के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. साकी ने कहा कि ये नेता हमारे महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधों को गहरा करने, आर्थिक संबंधों को बढ़ाने और हमारे निकट सहयोग को विस्तार देने के अवसरों पर चर्चा करेंगे. तोक्यो में राष्ट्रपति बाइडन क्वाड के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. इस यात्रा के संबंध अन्य जानकारी जल्द साझा की जाएगी. क्वाड समूह में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button