adevertisment Adevertiisment banner

देवघर में शौचालय की टंकी में दम घुटने से छह लोगों की मौत

झारखंड में देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को शौचालय की टंकी में दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि देवीपुर गांव निवासी ब्रजेश चंद्र वर्णवाल (50) के मकान में शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोला जा रहा था, तभी दम घुटने से छह लोग बेहोश हो गये। घटना की सूचना मिलतेे ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से टंकी को तोड़वाया। बेहोश सभी लेागों को देवघर सदर अस्पताल लाया गया , जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान ब्रजेश चंद्र वर्णवाल ,उनके भाई मिथिलेश चंद्र वर्णवाल (44) मिस्त्री गोविंद मांझी (50) और उसके दो पुत्र बंगलु मांझी (30) तथा लालू मांझी (25) एवं मजूदर लीलू मुर्मू (27) के रूप में की गयी है। शवों को पोस्मॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button