adevertisment Adevertiisment banner

पांच उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने पांच उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की सिफारिश की है।
शीर्ष न्यायालय की वेबसाइट पर जारी अलग-अलग बयानों के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्य कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लिए न्यायमूर्ति प्रितिंकर दिवाकर को मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।
इसी प्रकार न्यायमूर्ति टी. एस. सिवागन्नम को कोलकाता उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति सोनिया जी. गोकानि को गुजरात उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति धीरज सिंह ठाकुर को मणिपुर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।
बयान के मुताबिक, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की सदस्यता वाली कॉलेजियम ने गुरुवार को पांचों उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश करने से संबंधित फैसला लिया।

Related Articles

Back to top button