adevertisment Adevertiisment banner

पीएम मोदी ने अग्निवीरों के पहले बैच को संबोधित किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अग्निवीरों के पहले बैच को वर्चुअली संबोधित किया. पिछले वर्ष सेना मंन भर्ती की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए अग्निपथ योजना की शुरूआत की गई थी. अग्निवीरों के पहले बैच की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है. छह महीने की ट्रेनिंग के बाद अग्निवीरों को देश की सुरक्षा में तैनात कर दिया जाएगा.
अग्निवीर के पहले बैच को जम्मू कश्मीर से चुना गया है. उन्होंने बीते साल 26 दिसंबर को ट्रेनिंग के लिए आर्मी ज्वॉइन की. फिजीकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद करीब 200 अभ्यर्थियों को चुना गया है. इस योजना के तहत सेना में शामिल हुए जवानों को अग्निवीर कहा जाएगा. 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद उन्हें सेना में तैनात किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button