adevertisment Adevertiisment banner

पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर की लोगों के स्वास्थ्य की कामना

नई दिल्ली । आज दुनियाभर में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाया जा रहा है। भारत में भी स्वास्थ्य के प्रति सरकार कई स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लाल किले में ‘योग उत्सव’ समारोह में हिस्सा लिया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस अवसर पर लोगों के स्वास्थ्य की कामना की। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि सरकार आने वाले समय में समग्र स्वास्थ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अपने आयुष नेटवर्क को मजबूत करने जा रही है।पीएम ने इस मौके पर सरकार की जन औषधि योजना का भी जिक्र किया और कहा कि जब मैं पीएम जन औषधि जैसी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है। सस्ती स्वास्थ्य सेवा पर हमारे ध्यान ने गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए महत्वपूर्ण बचत सुनिश्चित की है। पीएम ने आगे कहा कि पिछले 8 वर्षों में चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन हुए हैं और कई नए मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषाओं में चिकित्सा के अध्ययन को सक्षम बनाने के हमारी सरकार के प्रयास अनगिनत युवाओं की आकांक्षाओं को पंख देंगे।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस अवसर पर ट्वीट कर कहा कि कोरोना महामारी के बाद स्वास्थ्य अब वैश्विक प्राथमिकता है। “पहला सुख-निरोगी काया” का जो संदेश भारतीय संस्कृति ने हमेशा दिया, उसे आज दुनिया स्वीकार रही है। वहीं सर्बानंद सोनोवाल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उन सभी स्वास्थ्य कर्मियों की तारीफ की और कहा कि उन्हीं के चलते हम स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button